11:23 pm Wednesday , 26 February 2025
BREAKING NEWS

वीरम सिंह यादव के आवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह उनके बेटे उर्वेश उर्फ पिंकू के निधन पर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के साथ पहुंचें

उझानी/ बुर्रा फरीदपुर /26 फरवरी 2025 आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरम सिंह यादव के आवास पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह उनके बेटे उर्वेश उर्फ पिंकू के निधन पर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल के साथ पहुंचें। दिनांक 18 फरवरी 2025 को उर्वेश और पिंकू की फतेहपुर बुर्रा फरीदपुर रोड पर मोटरसाइकिल एक्सीडेंट में चोट लगी थी जिनकी बरेली इलाज के दौरान 23 फरवरी को मृत्यु हो गई थी। आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने बीरम सिंह यादव से मिलकर उनको सांत्वना
देते हुए उन्हें आश्वासन दिलाया कि उनके बेटे के साथ घटना घटित हुई है उसको लेकर के कांग्रेस जन उनको न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मोरपाल प्रजापति कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उझानी के अध्यक्ष लोकेश पंडित, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण पाराशर आउटरीच कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति उपस्थित रहे।