संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में भारतीय किसान यूनियन (असली)की जनसभा का हुआ आयोजन
नरैनी (बदायूं)।।क्षेत्र के गांव स्वरूपपुर में भारतीय किसान यूनियन असली की ओर से किसानों की महापंचायत का आयोजन हुआ ।जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में रहे। इस जनसभा में सैकड़ो की तादाद में क्षेत्र के किसानों ने हिस्सा लिया। देश के सभी राज्यों से आए किसान नेताओं ने अपने-अपने विचार रखते हुए वर्तमान सरकार पर निशाना साधा। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह के मुताबिक किसने की मांगों को लेकर भारत सरकार के मंत्रियों से छठे दौर की वार्ता चंडीगढ़ में हुई थी। किसान नेताओं ने मजबूती से अपना पक्ष रखा और अब केंद्र सरकार से सातवें दौर की वार्ता 17 मार्च को चंडीगढ़ में होगी उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन 2 को मजबूत बनाने के लिए वह स्वरूपपुर में एक दिवसीय महापंचायत कर रहे हैं उन्होंने बताया कि सरकार से किसानों की मांगे जैसे न्यूनतम समर्थन मूल्य खरीद पर गारंटी कानून बनाया जाना चाहिए और डॉ स्वामी नाथन की सिफारिश C2 प्लस 50 के तहत सभी फसलों के भाव मिलनी चाहिए और संपूर्ण भारत के किसानों का कर्ज मुक्त किया जाना चाहिए। जिला अध्यक्ष जेपीएस राठौर ने क्षेत्रीय मुद्दों को उठाते हुए कहा कि जनपद में आवारा गोवंशों ने किसानों की जिंदगी नरक बना दी है। यह गोवंश किसानों पर हमला कर देते हैं उन्हें जान से तक मार देते हैं। उनकी फ़सले तो बर्बाद कर ही देते हैं। प्रशासन गूंगा और अंधा हो गया है।उन्होंने कहा यदु शुगर मिल किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है। जिससे जनपद में किसानों की आर्थिक स्थिति और दयनीय होती जा रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रशासन गन्ने का भुगतान कराए नहीं तो अगला धरना यदु शुगर मिल के गेट पर होगा उन्होंने जनपद की सभी तहसीलों के बारे में बताया कि किसानों की जमीन के अंश तहसील प्रशासन की वजह से खराब हुए हैं गलती तहसील प्रशासन की है और सजा किसानों को मिल रही है । इस दौरान देश विभिन्न प्रांतों से आए किसान नेता इंद्रजीत सिंह पंजाब से लखविंदर सिंह हरियाणा से अरुण सिन्हा विहार से और महावीर सहारन राजस्थान से आदि ने भी अपने-अपने विचार रखें।
महापंचायत में इन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का रहा सहयोग
—–
प्रताप सिंह,हरि सिंह, ऋषभ चौधरी, सूर्यपाल सिंह, नरेंद्र सिंह ,साहब सिंह ,अशोक सिंह ,राज्यपाल, कमल गुप्ता, पूनम गुप्ता, रविंद्र सिंह पटेल, जसवीर सिंह ,बबलू ,रामचरण ,मोहम्मद यामीन, खान बहादुर, धीरेंद्र सिंह, महादेव यादव, मोहम्मद तारीख ,परमेश्वरी, आवेश ,सुभाष गुप्ता ,धीरज पाल सिंह, कुमार पाल सिंह ,आदि लोगों का इस महापंचायत में सहयोग रहा।
रिपोर्टर: राजीव सक्सेना