3:53 pm Tuesday , 25 February 2025
BREAKING NEWS

उझानी में स्कूली बच्चे जोखिम के बीच कर रहे ई-रिक्शे से सफर, अभिभावक व जिम्मेदार बेखबर

*******
उझानी बदायूं 25 फरवरी। नगर में संचालित स्कूलों में लगे वाहनों की जांच और नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई का दावा सिर्फ कागजी है। बच्चे मनमाने तरीके से ई-रिक्शा से लाए और ले जाए जा रहे हैं। ई-रिक्शा में सुरक्षा के किसी भी नियम का पालन नजर नहीं आता। चालक सीट के पास और अंदर सीट पर क्षमता से अधिक बच्चे बैठाए जा रहे हैं।
नगर की सड़कों पर सेकडो की संख्या में वाहन बच्चों को स्कूल लाने और ले जाते दिखते हैं। कई अनफिट वाहन भी दौड़ रहे हैं। इसके अलावा ई-रिक्शों से भी बच्चों को स्कूल पहुंचाया जा रहा है। ई-रिक्शा चालक भी नियमों को तोड़ रहे हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे एक ई-रिक्शे पर चालक ने अपने साथ तीन बच्चों को बैठा रखा था। खुद बिल्कुल लटककर वाहन चला रहा था। पीछे भी तीन-तीन बच्चे बैठे थे। अचानक से किसी वाहन का बचाव करने पर शायद एक साथ हैंडिल भी नहीं घूमता।
दाएं हाथ की तरफ नहीं लगे दिखे एंगिल
प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान ई-रिक्शा चालकों को दायीं तरफ एंगल लगवाने के निर्देश दिए गए थे, जिससे सवारी बाईं साइड में ही उतरें। बावजूद यह एंगिल भी कई ई-रिक्शोें से गायब दिखे। इसके बाद भी इनका संचालन किया जा रहा है !————————– स्कूलों से ज्यादा दोषी है अभिभावक। अपने बच्चों को सकुशल स्कूल भेजने व लाने की कुछ जिम्मेदारी अभिभावकों की भी बनती है। इस तरह ई-रिक्शा से ठूंसकर भरे बच्चों को देखकर उन्हें भी सोचना चाहिए, सारी जिम्मेदारी स्कूलों की नहीं आपकी भी है।————————————-
स्कूली वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान चलाकर इन पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्कूल प्रबंधन को भी इसके लिए निर्देश दिए जाएंगे।- अमरीष कुमार, एआरटीओ ————————-+
आज मैं अवकाश पर हूँ लौट कर इनके खिलाफ अभियान चलाता हूँ अगर स्कूली ई रिक्शा परिवहन विभाग से अपंजीकृत होंगे तो उन्हें सीज करेंगे अगर पंजीकृत होंगे तो चालान काटे जाएंगे किसी हाल में शहर के अन्दर यातायात के नियमों का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा । – सुरेश कुमार त्यागी , यातायात उप निरीक्षक उझानी ।———————– राजेश वार्ष्णेय एमके।