।******। उझानी बदायूं 23 फरवरी। एपीएम पीजी कालेज के चीफ प्रॉक्टर डॉ त्रिवेन्द्र सिंह द्वारा लिखित पुस्तक ‘प्रकृति मंथन ‘ का मेरठ में विमोचन किया गया। भारतीय महिलाएं, राजनीतिक जागरूकता एवं सामाजिक विकास में भागीदारी को लिखी पुस्तक को वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पुस्तक से नवाजा गया। दिनांक 23.02.2025 को मेरठ में भारत सरकार द्वारा पुरकृत एवं अनुमोदित पत्रिका प्रकृति मंथन को डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह के द्वारा लिखा गया । पुस्तक भारतीय महिलाएं राजनीतिक जागरूकता एवं सामाजिक विकास को वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पुस्तक के रूप में चयन किया गया है। मेरठ में प्रकृति मंथन द्वारा आयोजित पुस्तक का लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि माननीय आर. के. भटनागर, पूर्व आई. ए. एस तथा अध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग, राष्ट्रीय अध्यक्ष साहित्य लोक ने डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह को सम्मानित किया। डा. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा लिखित पुस्तक भारतीय महिलाएं,राजनीतिक जागरूकता एवं सामाजिक विकास राजनैतिक पदों पर आसीन महिलाओं की वास्तविक स्थिति और महिलाओं के समाज में सभी क्षेत्रों में वास्तविक विकास को प्रदर्शित करती है। महिलाओं के प्रति उनके जन्म से होने वाले भेदभाव, उनके अधिकारों के अभाव , उन पर घर के अंदर और बाहर होने वाले अत्याचार एवं उनके संघर्ष की वास्तविकता को पुस्तक में लिखा गया है। पुस्तक को डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह ने राजनैतिक पदों पर आसीन बुलंदशहर जनपद की ग्रामीण महिलाओं से वास्तविक रूप से बात करके एवं समाज में उनके वास्तविक विकास को देखकर रचित किया है। डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह वर्तमान में अयोध्या प्रसाद मेमोरियल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, उझानी में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष हैं और महाविद्यालय में चीफ प्रॉक्टर पद पर कार्यरत हैं। इस अवसर पर प्रकृति मंथन पत्रिका के संपादक मुकेश नादान एवं समिति के सदस्यों एवं कार्यक्रम में आए अन्य सम्मानित अतिथियों के द्वारा डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी गई।-
