2:09 pm Saturday , 22 February 2025
BREAKING NEWS

दातागंज पुलिस द्वारा स्मैक व 80 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार

दातागंज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 220 ग्राम स्मैक व 80 ग्राम अफीम के साथ किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे मादक पदार्थ की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 21-02-2025 को थाना दातागंज पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त आकाश पुत्र देशराज निवासी ग्राम रायपुर धीरपुर थाना दातागंज जनपद बदायूँ को मय 220 ग्राम स्मैक व 80 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 68/2025 धारा 8/18/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर उपरोक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

1. गिरफ्तारी का स्थान – नेहरूद्दीन की लकडी की टाल के पास थाना दातागंज जनपद – बदायूं।
2. गिरफ्तार किये गये अभि0 का नाम – आकाश पुत्र देशराज निवासी ग्राम रायपुर धीरपुर थाना दातागंज जिला बदायूँ
3. बरामदगी का विवरण – अभि0 के कब्जे से 220 ग्राम स्मैक व 80 ग्राम अफीम बरामद किया गया ।