12:11 am Saturday , 22 February 2025
BREAKING NEWS

कंस को मारकर मथुरावासियों को अत्याचारों से मुक्ति दिलाई

कंस को मारकर मथुरावासियों को अत्याचारों से मुक्ति दिलाई

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बधौली में बह्मदेव मंदिर पर चल रही श्रीमदभागवत कथा में बृहस्पतिवार को कासगंज के पधारी कथावाचक ऊषा देवी ने श्रीकृष्ण द्वारा किए गए कंस वध का प्रसंग सुनाया। उन्होनें कहा कि कंस जो मथुरा का राजा था, एक अत्याचारी और क्रूर शासक था। उसकी बहन देवकी के आठवें पुत्र द्वारा उसकी मौत होने की भविष्यवाणी की गई थी। कंस ने देवकी के सभी पुत्रों को मारने का प्रयास किया, लेकिन भगवान कृष्ण, जो देवकी के पुत्र थे। उनके पिता वसुदेव ने एक सुरक्षित स्थान पर छुपा दिया था। जब कृष्ण बड़े हुए, तो उन्होंने अपने मामा कंस को मारने का निर्णय लिया। कृष्ण और उनके भाई बलराम ने मथुरा में प्रवेश किया और कंस को उसके सिंहासन से उतारकर मार डाला। कंस वध का प्रसंग भगवान कृष्ण की शक्ति और न्याय की जीत का प्रतीक है। यह प्रसंग हमें यह भी सिखाता है कि अत्याचार और अन्याय के खिलाफ लड़ना और सत्य की जीत के लिए खड़े होना आवश्यक है। कथावाचक ने अन्य प्रसंगों को भी बड़े सुंदर ढंग से सुनाया। इस मौके पर धर्मपाल सिंह, ब्रजेंद्र कुमार वर्मा, हरवंश वर्मा, गोपाल बाबू, कल्याण वर्मा, श्रीराम, जंडैल सिंह, रुपसिंह, हेमसिंह आदि मौजूद रहे।