10:13 am Friday , 21 February 2025
BREAKING NEWS

समिति का हुआ गठन, डा.श्रीकृष्ण गुप्ता बने जिलाध्यक्ष

समिति का हुआ गठन, डा.श्रीकृष्ण गुप्ता बने जिलाध्यक्ष

बिल्सी। सोमवार को नगर के तहसील रोड स्थित नारायण ग्रीन हॉउस में अरिहन्त वृक्षारोपण समिति के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से समिति का पुर्नगठन किया गया है। जिसमें डॉ श्रीकृष्ण गुप्ता उर्फ टिंकू को समिति का जिलाध्यक्ष, विष्णु असावा एवं मृगांक जैन को संरक्षक, डॉ नीरज अग्निहोत्री एवं देव ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष, रमेश बाबू शर्मा को जिला कोषाध्यक्ष, पीयूष वार्ष्णेय को कार्यालय प्रभारी, दुष्यंत वार्ष्णेय को इवेंट प्रभारी, अनुज वार्ष्णेय को मंत्री मनोनीत किया गया है। बाद में समिति के संस्थापक प्रशांत कुमार जैन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं पहनाकर स्वागत किया गया। बाद में सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई गई।