उझानी बदायूं 16 फरवरी। नरऊ का तालाब हो या पटपरागंज का एमआरएफ सेंटर की समस्या को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी दो फाड़ में नजर आती है। वजह चाहे जो हो। कांग्रेस जिलाअध्यक्ष ओमकार सिंह ने 18 फरवरी को नगरपालिका के गंदे पानी को रोकने का 10 फरवरी को ऐलान किया था। वही प्रदेश सचिव अजीत यादव ने कल 17 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष के आने की जानकारी दी। वही कल 17 को ही नाले का पानी रोकने का ऐलान कर सभी को चोंका दिया कि आखिर दोनों का एक ही दिन 18 को क्यों नहीं। इससे लगता है कि जिला कांग्रेस में कहीं ना कहीं फूट है। अब कल देखना है कि प्रदेश अध्यक्ष अजयराज आते हैं या 18 को ओमकार सिंह के नेतृत्व में नाले के पानी को रोका जाऐगा। बहरहाल नगर कमेटी भी पटपरागंज के जनसत्याग्रह से नदारद है।
