11:44 am Friday , 2 May 2025
BREAKING NEWS

अध्यक्ष ओमकार सिंह के के निर्देशन में सोमेंद्र यादव उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने निकाली संविधान बचाओ यात्रा एवं गोष्टी

*आसफपुर ब्लॉक के ग्राम ढोरनपुर में प्रांतीय आवाह्न पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के के निर्देशन में सोमेंद्र यादव उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने निकाली संविधान बचाओ यात्रा एवं गोष्टी। ***बदायूं बिसौली दिनांक 16 फरवरी 2025 को प्रांतीय आह्वान पर आसफपुर ब्लाक के ग्राम ढोरनपुर में कांग्रेसियों ने निकाली संविधान बचाओ यात्रा एवं किया गोष्ठी का आयोजन। संविधान बचाओ पदयात्रा ब्लॉक आसफ पुर की ग्राम पंचायत मैं आहूत की गई। ढोरनपुर मैं गोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा जनता के साथ धोखा तथा झूठ परोसा है चुनाव में लंबे चौड़े वादे करते हैं महंगाई बेरोजगारी से जनता त्रस्त है देशवासियों की निगाहें अब कांग्रेस की तरफ है कांग्रेस पार्टी ही गरीब मजदूर मजलूम की आवाज उठा सकती है। जननायक माननीय राहुल गांधी जी प्रत्येक वर्ग से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर हर बार की आवाज सड़क से लेकर तक सदन उठा रहे हैं तथा देशवासियों के हक अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं आने वाले समय में जनता कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेगी और भाजपा का सफाया करने का काम करेंगी । गोष्टी और संविधान बचाओ यात्रा में जिला महासचिव कृष्ण वीर मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष आसफ पुर नरेश पाल यादव जिला सचिव राजाराम सागर ,ब्लॉक उपाध्यक्ष अमर सिंह मौर्य आदि ने अपने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम में पूर्व प्रधान अनोखेलाल सागर, फूल सिंह सागर, रामावतार सागर, उदित सागर ,पंचम दिवाकर, शेर सिंह सागर अंकित सागर ,विकास सागर भजनलाल सागर , श्याम दिवाकर ऋषिपाल सागर, विपिन सागर, रमेश सागर ,आराम सिंह सागर ,रामसेवक सागर ,राहुल सिंह आदि कांग्रेसी जन मौजूद रहे।