12:07 pm Friday , 2 May 2025
BREAKING NEWS

युवा कांग्रेस सेवादल कांग्रेस के सयुक्त नेतृत्व में आरंभ होगा: शफी अहमद

नेता विपक्ष राहुल गांधी का व्हाईट टीशर्ट मूवमेंट 18 फरवरी से युवा कांग्रेस सेवादल कांग्रेस के सयुक्त नेतृत्व में आरंभ होगा: शफी अहमद

बदायूँ : आज दिनाँक 16 फरवरी 2025 को कबुलपुरा स्थित कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस के कैम्प कार्यालय पर कांग्रेस सेवादल एवं युवा कांग्रेस की सयुक्त प्रेसवार्ता नेता विपक्ष राहुल गांधी के निर्देशन पर चलाये जा रहे व्हाइट टीशर्ट मूवमेंट की जानकारी देने के संबंध में आयोजित हुई प्रेसवार्ता में मुख्यवक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सेवादल यंग बिग्रेड, युवा कांग्रेस कोर्डिनेटर शफी अहमद व अतिविशिष्ट वक्ता के रूप में सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेन्द्र पाल शंखधार विशिष्ट वक्ता के रूप में सेवादल कांग्रेस सहसचिव बाबू चौधरी, जिला युवा कांग्रेस सचिव ठाकुर रोहित सिंह, सेवादल कांग्रेस शहर अध्यक्ष एराज मौजूद रहे इस अवसर पर शफी अहमद ने कहा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अब गरीबों और मजदूर वर्ग के लिए न्याय और अधिकार सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक कार्रवाई का आह्वान करते हुए ‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट’ शुरू किया है। उन्होंने कहा राहुल गांधी ने दावा किया है कि मोदी सरकार ने गरीब, दलित और आदिवासियों से मुंह मोड़ लिया है और केवल चुनिंदा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित किया है। शफी अहमद के आगे कहा आज मोदी सरकार ने ग़रीब और मेहनतकश वर्ग से अपना मुंह मोड़ लिया है और उन्हें पूरी तरह से उनके हाल पर छोड़ दिया है। सरकार का पूरा ध्यान सिर्फ़ गिने चुने पूंजीपतियों को ही और समृद्ध करने पर है। इस वजह से असमानता लगातार बढ़ती जा रही है और खून-पसीने से देश को सींचने वाले श्रमिकों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। वे तरह-तरह के अन्याय और अत्याचार झेलने को मजबूर हैं।’ शफी अहमद ने आगे बताया कि बदायूँ जनपद में व्हाईट टीशर्ट मूवमेंट की शुरुआत 18 फरवरी 2025 से मुख्य स्थानों पर किया जाएगा उन्होंने आगे ‘व्हाइट टी-शर्ट मूवमेंट’ की वेबसाइट के अनुसार, ‘व्हाइट टी-शर्ट’ सिर्फ़ एक साधारण परिधान से कहीं ज़्यादा का प्रतिनिधित्व करती है। यह पार्टी के पांच मुख्य सिद्धांतों का प्रतीक है: करुणा, एकता, अहिंसा, समानता और सभी के लिए प्रगति। ये मूल्य भारत की 8000 साल पुरानी सभ्यता की भावना को प्रतिध्वनित करते हैं, जो सद्भाव और विविधता पर आधारित है। आज, आय, जाति और धर्म में निहित बढ़ती असमानताएं विचारधारा से परे कार्रवाई की मांग करती हैं। इसमें कहा गया है कि आइए हम सभी बदलाव के वाहक बनें और इस जीवन शैली को गर्व के साथ अपनाएं। सफ़ेद टी-शर्ट हमारा प्रतीक है – एक न्यायपूर्ण और एकीकृत भारत का आह्वान। इसे पहनकर, हम भारत जोड़ो की भावना का सम्मान करते हैं, जो भारत जोड़ो यात्रा के लक्ष्यों को प्रतिध्वनित करती है। विभाजन को पाटना और एक सुसंगत, समतापूर्ण राष्ट्र का निर्माण करना। इस अवसर पर उमेन्द्र पाल शंखधार ने कहा कि हम सबकी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम मिलकर न्याय और हक़ दिलाने के लिए मज़बूती से आवाज़ उठाएं। इसी सोच के साथ राहुल गांधी ने #WhiteTshirtMovement की शुरुआत की है हम अपने युवा और मेहनतकश वर्ग के साथियों से अपील करते है कि वे इस आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। इस अवसर पर बाबू चौधरी, ठाकुर रोहित सिंह, अकलिम वैध, एराज ने जानकारी देते हुए कहा कि ‘व्हाइट टी-शर्ट्स’ इस देश के युवाओं के लिए एक मंच के रूप में एक नए आंदोलन की शुरुआत का प्रतीक है, जो विभिन्न क्षेत्रों के श्रमिकों को संगठित करने का काम करता है, जिनके श्रम का हर किसी के जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। न्याय राजनीति के इस आंदोलन में पहली पहल ‘साथी हाथ बढ़ाना’ है, जो युवाओं को मंच कार्यकर्ताओं तक पहुंचने, संगठित करने और उन्हें संगठित करने का अवसर प्रदान करता है। प्रेसवार्ता में संचालन जिला कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष संजीव यादव, जगदीश सागर ने सयुक्त रूप से किया