4:02 pm Thursday , 20 February 2025
BREAKING NEWS

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा थाना इस्लामनगर का वार्षिक निरीक्षण

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा थाना इस्लामनगर का वार्षिक निरीक्षण कर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरुस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।*

Badaun वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा थाना इस्लामनगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम महोदय को गार्द कमाण्डर उ0नि0 यू0टी0 सचिन कुमार द्वारा सलामी दी गई, तत्पश्चात् थाना परिसर में थाना कार्यालय, जी0डी0 कार्यालय, हवालात, मालखाना, बैरक, महिला हैल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, फैमिली क्वार्टर, मैस व विवेचना कक्ष का मुआयना किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। वार्षिक निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के0 के0 सरोज, क्षेत्राधिकारी बिल्सी उमेश चन्द्र व प्रभारी निरीक्षक इस्लामनगर श्री हरेन्द्र कुमार, दिवसाधिकारी वरिष्ठ उ0नि0 मनोज कुमार, सीसीटीएनएस पर कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए सरफराज आलम, थाना कार्यलेख पर का0 1683 कपिल राघव, महिला हेल्प डेस्क पर तैनात म0का0 2101 शिखा सोम व संतरी पहरा पर का0 1681 अनुज कुमार उपस्थित रहे। महोदय द्वारा थाने के अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर, ऑर्डर बुक, जनशिकायती रजिस्टर, मालमुकदमाती रजिस्टर तथा मिशन शक्ति रजिस्टर को चैक कर सम्बन्धित को अध्यावधिक हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा थाना इस्लामनगर पर अच्छा कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों गार्द कमाण्डर उ0नि0 यू0टी0 सचिन कुमार ,हे0कां0 774 राहुल कुमार, का0 417 युग शर्मा, का0 1104 अर्जुन कुमार, का0 1895 अक्षय बालियान, का0 1681 अनुज चौधरी को 1000/- रु0, एच.एम. 127 संजय कुमार, एच.एम. 427 रामविरेश यादव, हे0कां0 531 रामकुमार, कां0 983 काले सिंह, कां0 1864 कपिल कुमार, कां0 क्लर्क 324 जानू कुमार, का0 क्लर्क 1683 कपिल राघव को 500-500/-रु0, महिला डेस्क पर नियुक्त महिला कां0 2101 शिखा सोम को 1000/- रु0, महिला कां0 637 ललिता देवी, महिला कां0 1503 रचना शर्मा, महिला कां0 170 ईशा देवी को 500-500/- रु0 पुरुस्कार के तौर पर देकर प्रोत्साहित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ग्राम चौकीदारों से संवाद किया गया व उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी ग्राम चौकीदारों को कम्बल व लाल साफा वितरित किए।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ द्वारा संबंधित को निम्न आदेश-निर्देश दिये गयेः-*
* महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण कर अभिलेखो को चेक कर आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम, पता, मो0नं0 एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख करने तथा समस्या के निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान के विवरण का स्पष्ट उल्लेख करने एवं लम्बित महिला सम्बन्धी अपराधों में प्रभावी रुप से कार्यवाही करते हुए उनका शीघ्र निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
* मिशन शक्ति फेज-05 के अन्तर्गत चलाये जा रहे विभिन्न अभियान, महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु स्थापित महिला हेल्पडेस्क के प्रभावी क्रियान्वयन व महिला बीट प्रणाली के सुदृढ़ीकरण की कार्यवाही कराये जाने व महिला बीट कर्मियों द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को नियमित रुप से जागरुक किया जायें।
* थाना स्तर पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को गम्भीरतापूर्वक गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया जाये। जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर लम्बित प्रार्थना पत्रों को समयावधि में निस्तारित किया जाये।
* अपराध रजिस्टर का अवलोकन कर लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र गुण-दोष के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाये। भूमि-विवाद सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण किया जाये।
* पुलिस की सक्रियता बनाये रखने हेतु नियमित रूप से मुख्य बाजार/ भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी चेकिंग/फुट पैट्रॉलिंग की जाये।
* थाना परिसर की साफ-सफाई तथा अभिलेखों के रखरखाव व थाने पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरो को सुचारू रूप से क्रियाशील रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।