3:58 pm Thursday , 20 February 2025
BREAKING NEWS

घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ हुई रिपोर्ट

घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ हुई रिपोर्ट

बिल्सी। थाना क्षेत्र के एक गांव में रात को घर में घुस कर किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना को एक युवक ने अंजाम दे डाला। जिसके बाद किशोरी के पिता ने आरोप युवक के खिलाफ इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। किशोरी के पिता ने थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि 11 फरवरी 2025 की रात को वह अपने खेत में गेंह की फसल में पानी लगाने गया था। उसकी 14 वर्षीय पुत्री और पत्नी घर पर अकेली थी। दोनों की अपने अलग-अलग कमरे में सो रही थी। तभी गांव ही अवधेश 12 बजे छत से होकर मकान में अन्दर आ गया और उनकी पुत्री को गलत नीयत से पकड़ लिया। शोर की आवाज सुनकर उनकी पत्नी जाग गई। जब उसकी पत्नी कमरे से बाहर आयी तो देखा कि अवधेश गेट की तरफ भागा गया। जिसके बाद सारी जानकारी उसको दी गई। जिसके बाद किशोरी के पिता ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि किशोरी के पिता की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम एवं घर में घुसकर छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट की गई है।