7:46 pm Thursday , 13 February 2025
BREAKING NEWS

विद्यार्थियों के दैनिक जीवन में वैज्ञानिक सोच

विद्यार्थियों के दैनिक जीवन में वैज्ञानिक सोच ,कार्य व्यवहार को बढ़ावा देने विद्यार्थियों के मस्तिष्क में उत्पन्न होने वाले कौतूहल प्रश्नों एवं प्रयोग का समाधान करने के उद्देश्य से वैज्ञानिक संस्थाओं का भ्रमण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा जिला विज्ञान क्लब के माध्यम से प्रतिवर्ष कराया जाता है। इन वैज्ञानिक संस्थानों में कार्यरत वैज्ञानिकों व तकनीकी- विदों के साथ विद्यार्थियों का संवाद स्थापित कराया जाता है और उनके वैज्ञानिक कार्यकलापों के साथ-साथ तकनीकी- प्रौद्योगिकी के विकास के निर्माण आदि से जुड़ी प्रक्रियाओं से परिचित कराया जाता है।
उक्त के दृष्टिगत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की उपलब्धियां को व्यापक रूप देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक महोदय के मार्ग निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक द्वारा जनपद की विभिन्न शिक्षण संस्थानों के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को 20 फरवरी 2025 को नरौरा बुलंदशहर स्थित परमाणु केंद्र का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया जाएगा।
जिला विज्ञान क्लब बदायूं की अध्यक्ष जिलाधिकारी महोदया श्रीमती निधि श्रीवास्तव तथा जिला विज्ञान क्लब बदायूं के सचिव जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ प्रवेश कुमार के आदेश अनुसार समन्वयक जिला विज्ञान क्लब विवेक जौहरी उक्त शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम को संपन्न करवाएंगे।
समन्वयक जिला विज्ञान क्लब विवेक जौहरी ने बताया की 20 फरवरी को पूर्वाहन 9:00 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय प्रांगण पुलिस लाइन चौराहा बदायूं से बस द्वारा जनपद के कक्षा 9 से 12 के मेधावी एवं चयनित विद्यार्थी उक्त शैक्षिक भ्रमण में प्रतिभाग करेंगे, जिसका संपूर्ण खर्चा जिला विज्ञान क्लब बदायूं की ओर से किया जाएगा।
इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर प्रवेश कुमार द्वारा चयनित शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य को आदेशित किया गया है कि वे मेधावी विद्यार्थियों की सूची समन्वयक जिला विज्ञान क्लब बदायूं को 15 फरवरी तक व्हाट्सएप कर दें तथा इन विद्यार्थियों का विज्ञान प्रश्नोत्तरी के माध्यम से चयन श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं में पूर्वाहन 10:00 बजे से 12:00 के बीच 17फरवरी 2025 को को समन्वयक जिला विज्ञान क्लब बदायूं द्वारा किया जाएगा। चयनित विद्यार्थी ही शैक्षिक भ्रमण में प्रतिभाग कर सकेंगे। चयनित विद्यार्थियों के साथ उनके शिक्षण संस्थान से कम से कम एक शिक्षक अथवा शिक्षिका शैक्षणिक भ्रमण में रहेंगे।
उक्त जानकारी समन्वयक जिला विज्ञान क्लब विवेक जौहरी द्वारा दी गई।