4:07 pm Thursday , 13 February 2025
BREAKING NEWS

विश्व रेडियो दिवस -कभी खेल समाचार और फिल्मी गीतों की सिवाका गीत माला रेडियो की पहली पसंद थे ?

बदांयू 13 फरवरी।
ये ऑल इंडिया रेडियो है, अब आप अपनी मनपसंद फरमाइशों को सुनेंगे… किसी जमाने में यह आवाज लोगों का दिन बना देती थी। किसी समय आम लोगों का मनोरंजन का साधन रेडियो ही हुआ करता था। साथ ही देश दुनिया के समाचार, फिल्मी गीत, खेल की कमेंट्री, कृषि और मौसम की जानकारी, तूफान और बिजली की चेतावनी जैसी जानकारियों के लिए आमजन रेडियो पर ही निर्भर थे। बदलते दौर के साथ समय के साथ लोगों की पसंद और प्राथमिकताएं भी बदली हैं। रेडियो ट्रांजिस्टर सेट से लोग आज सफर में अपनी कार में रेडियो सुनने लगे हैं। इसके अलावा इसने कई जिंदगियां भी बदली हैं।

जयदेव सिंह की कमेंट्री को कोन नहीं जानता। जयदेव सिंह ने किक्रेट के साथ खेल की कमेन्ट्री में एक अलग मुकाम बनाया। अमीन सयानी की सिवाका गीत माला के लोग किसी जमाने में दीवाने थे समय से पहले सीलोन पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम को रेडियो में सेट कर बैठ जाते थे। आज रेडियो गुजरे जमाने की बातें हो गया है।