8:13 pm Thursday , 13 February 2025
BREAKING NEWS

बकरी घर में घुसी, दंबगों ने वृध्द को पीटकर किया घायल

बकरी घर में घुसी, दंबगों ने वृध्द को पीटकर किया घायल

बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव गुधनी में बीती मंगलवार की शाम एक बकरी एक घर में घुस गई। जिसके बाद यहां कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। जिसमें बकरी मालिक को कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी सूचना थाना पुलिस को है। जिसपर पुलिस ने घायल वृध्द का मेडीकल कराया है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव गुधनी निवासी सूरजपाल पुत्र सामन्ती ने थाना पुलिस को आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी एक बकरी खूंटे से खुलकर पडोस के एक घर में घुस गई। जिसके बाद आरोपियों ने बकरी के साथ मारपीट करना शुरु कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ झगड़ा करना शुरु कर दिया। उन्होनें जोश में आकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित को मेडीकल परीक्षण के लिए बिल्सी सीएचसी भेजा है। साथ ही घटना की जांच में जुट गई है।