3:38 am Thursday , 13 February 2025
BREAKING NEWS

कछला गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा गंगा स्नान के पर्व पर सुरक्षा प्रबन्धों का जायजा लिया

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत कछला गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा गंगा स्नान के पर्व पर सुरक्षा प्रबन्धों का जायजा लिया गया। जनपद बदायूँ में माघी पूर्णिमा के पर्व पर गंगा एवं राम गंगा के सभी घाटो पर करीब 9.70 लाख (नौ लाख सत्तर हजार) श्रद्धालुओं द्वारा गंगा स्नान सकुशल सम्पन्न किया गया।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ “डॉ0 बृजेश कुमार सिंह” द्वारा माघी पूर्णिमा गंगा स्नान के पर्व पर थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत कछला गंगा घाट का निरीक्षण किया गया। कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के लिए किए गए सुरक्षा प्रबन्धों का जायजा लिया गया। कछला गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बनाए गए कंट्रोल रुम, स्नान हेतु चिन्हित किए गए स्थानों एवं पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए वहाँ तैनात किए गए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी चैक कर गंगा स्नान को सकुशल संपन्न कराने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। माघी पूर्णिमा गंगा स्नान पर्व पर जनपद बदायूँ में गंगा घाट (कछला घाट – 7.25 लाख, अटैना घाट- 01 लाख, भुण्डी घाट- 10000, शकुर्रा घाट- 40000, धापड़ घाट – 10000, जोरी नंगला घाट- 10000 तथा रामगंगा-बेलाडांडी घाट- 20000, नोनी टिकन्ना घाट- 15000, मुढ़ा पुख्ता घाट- 10000, सेरहा बछिलिया घाट- 5000 हजरतपुर घाट- 10000, नगरिया खनू घाट- 15000) पर करीब 9.70 लाख (नौ लाख सत्तर हजार) श्रद्धालुओं द्वारा सकुशल स्नान किया गया है।

*