9:49 pm Wednesday , 12 February 2025
BREAKING NEWS

संत रविदास ने अपना जीवन प्रभु की भक्ति और सत्संग में बिताया था: ओमकार सिंह

बदायूँ । आज दिनाँक 12 फरवरी 2015 को संत रविवाद की जयंती को धूमधाम से मनाई गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह के प्राइवेट बस स्टैंड स्थित कैम्प कार्यालय संत रविदास की जयंती मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि संत रविदास की जयंती प्रत्येक वर्ष माघ माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। संत रविदास ने अपना जीवन प्रभु की भक्ति और सत्संग में बिताया था। वे बेहद ही परोपकारी थे। ऐसा कहा जाता है कि इन्हें मीरा बाई भी अपना गुरु मानती थीं। इनकी प्रतिभा से सिकंदर लोदी भी प्रभावित हुआ था। प्रदेश कांग्रेस सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा ने कहा कि संत रविदास जी की वाणी को अपने जीवन मे उतारने की जरूरत है। ऐसे महापुरुष को अपना आदर्श मान कर जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सेवादल यूथ बिग्रेड के प्रदेश उपाध्यक्ष शफी अहमद ने कहा कि रविदास जी का एक मुहावरा बहुत प्रसिद्ध है कि।। मन चंगा, तो कटौती में गंगा।। अर्थात कि अगर आपका मन साफ है तो ईश्वर आपके हृदय में निवास करते हैं ।आज उनकी जयंती उनके इस दोहे से हमें यही प्रेरणा भी लेनी चाहिए कि अगर हमारा मन साफ है तो ईश्वर हमारे हृदय में वास करते हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव इगलास हुसैन ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से, दिनेश गौड़, रामपाल शरीफ मियां, शराफत हुसैन, साजिद अली ,गणेश कुमार, प्रेमपाल, रामाधार सूरत सिंह ,मोहब्बै अली, श्याम सिंह, बख्तियार, पप्पू, मुज्तहिद आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।