8:40 pm Wednesday , 12 February 2025
BREAKING NEWS

उझानी में अतिक्रमण से मुक्ति, नगर पालिका को नहीं सूझी कोई युक्ति

।**********
उझानी बदांयू 11 फरवरी।
नगर पालिका परिषद चिह्नित किए गए स्थायी अतिक्रमण तो नहीं हटा सका, शहर में प्रमुख स्थानों पर अस्थायी अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने को एक दिन नोटिस देने की चेतावनी के बाद लोटकर नहीं देखा लगता है नपा को अतिक्रमण हटाने की कोई युक्ति भी नहीं सूझ रही। जिससे नगर का आमजन परेशान हैं।

शहर के मुख्य रास्तों पर अस्थायी अतिक्रमण की भरमार है। कहीं ठेले वाले तो कहीं डग्गामार वाहनों का जमघट। शहर की मुख्य सड़कों में स्टेशन रोड, कछला रोड, बिल्सी रोड , घंटाघर चौराहे जैसे प्रमुख क्षेत्रों का ये हाल है,कि दोपहर के दो-तीन घंटों को छोड़कर दिनभर और रात के समय मार्ग से गुजरना मुश्किल हो रहा है। अतिक्रमण के चलते जाम से जूझना पडता है। —————————————————————— जिम्मेदार लोटकर नहीं आऐ। एक सप्ताह पहले नगर पालिका प्रशासन की ओर से चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान में सफाई निरीक्षक हरीश त्यागी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने स्टेशन रोड पर खानापूर्ति की। कुछ दुकानदारों को नोटिस की चेतावनी देकर दो दिन बाद आने की कहकर चलते बने। नगर पालिका की उदासीनता के चलते शहरवासियों को इस गंभीर समस्या से निजात मिलने की संभावना नजर नहीं आती।
———————————————-

शहर के ये क्षेत्र हैं अतिक्रमण से प्रभावित ,स्टेशन रोड,कछला रोड, सबसे ज्यादा प्रभावित है।पैदल निकलना भी दूभर है।
———————————————–
स्टेशन रोड की दुकानों के बाहर कई फीट बाहर तक रखा दुकानदारों का सामान कछला रोड घंटाघर चोराहा के दुकानों के आगे व नुक्कड़ पर खड़े फलों के ठेले व मसाला बेचने वालो के फड।
—————————————————
शहर में बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों के लिए मुश्किल हालात

शहर के बाजारों के किनारे दिन भर ठेलों और फड़ों के अलावा ई-रिक्शा द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण राहगीर रेंग-रेंग कर ही चलने को मजबूर हैं। जिससे हर समय दुर्घटना का डर बना है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है।——————–*—* राजेश वार्ष्णेय एमके।