।****//***** उझानी बदांयू 11 फरवरी। नगर के सरोरा बूथ संख्या 314 पर प्रखर राष्ट्रवादी उत्कृष्ट संगठनकर्ता अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल_उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर बोलते हुए भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी भईया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाना हम सभी भारतवासियों को गर्व का झण है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के बूथ नंबर 314 सरौरा पर कार्यकर्ताओं संग उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का सभी को संकल्प दिलाया। इस मौके पर आषीश वार्ष्णेय, विवेक राष्ट्रवादी, संदीप सक्सेना, एसपी गुप्ता, सहित सेकंडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![](https://www.badaunexpress.com/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Image-2025-02-11-at-1.48.08-PM-660x330.jpeg)