8:27 pm Wednesday , 12 February 2025
BREAKING NEWS

नरऊ तालाब को लेकर कांग्रेसियों का आर-पार का ऐलान, 18 से खुद रोकेंगे नाले का पानी।

उझानी बदांयू 10 फरवरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नरऊ में नगर पालिका के गंदे नाले के पानी से होने वाली बीमारियों व सेकंडों बीघा फसल नष्ट होने से आक्रोशित ग्रामीणों संग कांग्रेसियों ने नगरपालिका से दो-दो हाथ करने को ऐलान कर दिया कि 17 फरवरी तक नाले के गंदे पानी को ना रोका गया तो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों संग फावड़े,कुदाल लेकर 18 फरवरी को जिला अध्यक्ष ठाकुर ओमकार सिंह नाले को बंद करके नरऊ की बर्षो पुरानी तालाब के गंदे पानी की गंभीर समस्या का इलाज करेंगे। आज नगर पालिका के गेट पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ठाकुर ओमकार सिंह के नेतृत्व में नरऊ, मिहीलाल नगला,अचौरा व मलिकपुर के सेकंडों ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन करते हुए पालिका के खिलाफ नारेबाजी की। ठाकुर ओमकार सिंह ने कहा कि सालों से चार गांवों के लोग पीलिया जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, नाले के पानी से तालाब उफनने से सेकंडों बीघा जमीन ताल में समा गई। नलो से गंदा पानी निकलने से ग्रामीण वही बदबूदार व पीला पानी पीने को मजबूर हैं। कुछ साल पहले नरऊ में पीलिया से चार मौतें हुई प्रसाशन जागा। पानी के बहाव को लाखों खर्च करने के बाद समस्या जस-की-तस बनी हुई है। उन्होंने नगर पालिका को चेतावनी दी कि 17 फरवरी तक शहर के गंदे पानी को कहीं भी ले जाएं। 18 फरवरी से शहर का गंदा पानी नरऊ के तालाब में जाने से सभी ग्रामीणों संग फावड़े कुदाल लेकर पानी के बहाव को रोक दिया जाऐगा। जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रसाशन की होगी। धरना प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष अरुण पाराशर,मुजाहिद रजा खां,डा खलील अहमद, राजकुमार,बीरेश तोमर, रामकिशोर,अभदेश श्री वास्तव, राजकुमारी प्रत्यादेवी,शेलेन्द सिंह, तेजेन्द्र कश्यप,रामवीर सिंह, सत्यपाल,रेखा रानी आदि मौजूद रहे। ————————- राजेश वार्ष्णेय एमके।