1:00 pm Friday , 18 April 2025
BREAKING NEWS

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संगोष्ठी

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की शाखा की महिला सदस्यों द्वारा कक्षा तृतीय से नवमी तक कि छात्राओं के साथ एक संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की महिला मंडल में जिला संयोजिका रचना शंखधार, नगर संयोजिका मणि सिंह भदौरिया, सह-संयोजिका नीतू मिश्रा, आचार्य विश्वेश्वरी वशिष्ठ थीं। जिन्होंने मां शक्ति का आह्वान करते हुए छात्राओं को मार्गदर्शित किया तथा उन्होंने लव-जिहाद व बुराइयों से कैसे सजग रहें सभी छात्राओं को बताया एवं आज के समय में एक बच्ची समाज कि बुरी नजरों से कैसे सुरक्षित रहे इस पर प्रकाश डाला। इसी के साथ उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु तलवार, ताइक्वांडो व अन्य तकनीकी की शुरुआत करने जा रहा है। महिला मंडल ने छात्राओं से कुछ प्रश्न भी किये एवं उन्हें महिला सुरक्षा हेतु संपर्क सूत्र भी प्रदान किये। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकायें डॉ. ऋतु रस्तोगी, श्रद्धा सारस्वत, मंजू सक्सेना, प्रार्थना सोलंकी एवं अनुराधा शर्मा उपस्थित रहीं ।अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री के. के. वर्मा जी द्वारा मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी शाखा की महिला मंडल का धन्यवाद किया गया एवं समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन ध्यान शिक्षिका अर्चना झा द्वारा किया गया।
मीडिया प्रभारी राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी।