******* मुख्यमंत्री आदित्यनाथ व निदेशक उर्जा शक्ति भवन को प्रेषित मांगपत्र पुलिस को सोंपा। ।———————————————उझानी बदांयू 3 फरवरी ।
विद्युत वितरण खंड उझानी के सैकड़ो विद्युत आउटसोर्स कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/ संविदा कर्मचारी संघ के नेतृत्व में विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों से हटाए गए लगभग 86 विद्युत संविदा कर्मचारियों को पुनः कार्य पर रखने हेतु प्रदेश सरकार एवं मध्यांचल ऊर्जा प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट करने हेतु विद्युत वितरण खंड चतुर्थ उझानी कार्यालय पर विरोध सभा का आयोजन किया। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने कहा कि संगठन हटाए गए कर्मचारियों के लिए रोड से लेकर कोर्ट तक की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि मध्यांचल ऊर्जा प्रबंधन बिना किसी पूर्व सूचना के कर्मचारियों को कार्य से हटा रहा है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऊर्जा प्रबंधन हटाए गए सभी कर्मचारियों को पुनः कार्य पर रखें। अन्यथा की स्थिति में बड़ा आंदोलन होगा। जिलाध्यक्ष ठाकुर धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अचानक कर्मचारियों को हटाना दुखद बात है कर्मचारियों की संख्या कम होने से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ेगी। इसलिए पुराने सभी कर्मचारियों को कार्य पर रखा जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री व उर्जा विभाग के निदेशक को एक मांगपत्र पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर को सोंपा गया। विरोध सभा में हर्षवर्धन,धीरेंद्र कुमार सिंह,मुनेंद्र पाल सिंह,रामप्रकाश भारती,सत्यपाल शर्मा,अनिल कुमार पाल,राज पटेल, सोहनलाल,यतेंद्र कुमार,सुभाष, अभिनव,विवेक यादव,अर्पित, अनिल कुमार,रजनेश,पंकज गुप्ता,राहुल कश्यप सहित सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।———————– राजेश वार्ष्णेय एमके