1:19 pm Saturday , 1 February 2025
BREAKING NEWS

मनुष्य का जन्म देवताओं को भी दुर्लभ,अच्छे कर्म करो – रवि जी महाराज

।******* उझानी बदांयू 31 दिसंबर।माघ मास के शुभ अवसर पर नगर के कृष्णा मार्केट परिसर में मेरे राम सेवा समिति की मेजबानी में पूज्य सामाजिक संत रवि जी ‘समदर्शी’ महाराज के मुखारविंद से आयोजित नौ दिवसीय श्री राम कथा में शुक्रवार को कथा के अष्टम दिवस में महाराज जी ने गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित श्रीरामचरितमानस के बालकांड में वर्णित जनकपुर से विवाहोपरांत माता सीता जी की विदाई, अयोध्या में राजा दशरथ की चारों पुत्र वधुओं का स्वागत व दासी मंथरा तथा कैकई के कुटिल नीति के संवाद का वर्णन किया।
रामायण जी की सुंदर चौपाइयां सुनकर श्रोता भाव विभोर नजर आए। कथा के माध्यम से रवि समदर्शी महाराज ने कहा कि बड़े भाग्य से यह मनुष्य शरीर प्राप्त होता है। मनुष्य शरीर देवताओं के लिए भी दुर्लभ माना गया है। मनुष्य शरीर की सार्थकता सत्संग व साधना करने में ही है । ऐसा विश्वास करना चाहिए कि सत्संग से सभी दुख नष्ट हो जाते हैं। यह मानव शरीर सत्संग और ध्यान करने का घर व मोक्ष का द्वार है। मनुष्य शरीर परमात्मा का ही अंश है और सत्संग व साधना करके इसी मनुष्य शरीर से परमात्मा पद को प्राप्त किया जा सकता है। सत्संग से संस्कार कभी खत्म नहीं होता है। सच्चे संत के दर्शन मात्र से मन का मैल समाप्त हो जाता है। संतो के उपदेश पर चलने पर ही कल्याण संभव है। रवि समदर्शी महाराज ने कहा कि संत, सतगुरु कामधेनु व कल्पतरु रूप के समान सभी मनोरथ पूर्ण करने वाले होते हैं । उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा विश्वकल्याणदायनी है
यही वजह है कि श्रीरामचरित मानस में गुरु, माता-पिता, पुत्र-पुत्री, भाई, मित्र, पति-पत्नी आदि का कर्तव्य बोध एवं सदाचरण की सीख हमें सर्वत्र मिलती है। इस अवसर पर मुख्य यजमान विश्राम सिंह, सुधा सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, क्षत्रिय महासभा के नेता देवराज सिंह, नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, मुख्य संयोजक सौरभ सिंह राजावत, कोषाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, जयपाल सिंह, संजीव सक्सेना, सुदेश कुमार टिंकल, अर्जुन सिंह राठौर, सीमा सिंह, शोभा शर्मा, राकेश कुमार सिंह, राकेश साहू, पूजा सक्सेना, वर्षा, अर्चना, अमरवती यादव, जितेंद्र पाल सिंह, शशि सिंह, योगेश कुमार सिंह, सतेंद्र सिंह राघव सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे ।