राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में अभियान 2.0 के तहत नगर पालिका परिषद, बदायूँ में बाल श्रम एवम् भिक्षावृत्ति के कार्य में संलग्न बच्चों हेतु अभियान का संचालन किया गया है जिसके अन्तर्गत दातागंज तिराह, नई सराय, शहबाजपुर, टिकटगंज, चूना मण्डी, सर्राफा बाजार आदि स्थानों पर कार्यरत बाल श्रमिकों का चिन्हांकन किया गया व सेवायोजकों के विरूद्ध मौके पर नोटिस जारी किये गये। अभियान में कुल 08 बाल श्रमिक चिन्हित किये गये। अभियान के अन्तर्गत सेवायोजकों को बाल श्रम के विरूद्ध जागरूक भी किया गया।
