हाइवे पर अनियंत्रित बाइक खड़ी ट्राली से टकराई, दंपति घायल
बिल्सी। कछला-शाहाबाद हाईवे पर स्थित गांव अहमदगंज चौराहे पर पास सड़क किनारे खड़ी ट्राली से बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। जिसमें बाइक सवार द्ंपति घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां उनका उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया। यह दुर्घटना शनिवार को की दोपहर करीब एक बजे हुई। बताते है कि क्षेत्र के गांव रिसौली निवासी रघुवर दयाल और उनकी पत्नी बैंकुटी देवी गांव से बाइस से अपनी पुत्री के घर चंदौसी को जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे पर स्थित गांव अहमदगंज के चौराहे के पास पहुंची। तभी बाइक ओवरटेक करते समय अनिंयत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। जिससे बाइक सवार रघुवर दयाल और उनकी पत्नी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।