5:20 am Friday , 2 May 2025
BREAKING NEWS

सहसवान में वन दरोगा की कार में मिला सियार का अधकटा शव, पशुप्रेमी ने दी रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर

बदांयू 12 जनवरी। सहसवान के वन दरोगा विजय सिंह की कार की डिक्की में एक सियार का अधकटा शव मिला है। पशुप्रेमी ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। बताते हैं कि सहसवान में वन दरोगा की कार में सियार का शव होने की सूचना पशुप्रेमी संजीव प्रजापति को मिली उन्होंने 112 पुलिस को सूचना दी पुलिस की मोजूदगी में कार की डिक्की खोलकर देखा तो एक सियार का अधकटा शव मिला। वन दरोगा का कहना है ना मैंने शिकार किया ना इस बारे में कोई जानकारी हे। मेरी कार को एक अन्य व्यक्ति भी चलाता है। फिलहाल पशु प्रेमी ने पुलिस को दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर सोप दी है। मामला कल रात का बताया जाता है