10:18 am Saturday , 1 February 2025
BREAKING NEWS

बदलाव फाउंडेशन ने गरीबों को वितरित किए वस्त्र-खाद्य सामग्री

बदलाव फाउंडेशन ने गरीबों को वितरित किए वस्त्र-खाद्य सामग्री

बिल्सी। नगर के बदलाव फाउंडेशन ने आज शुक्रवार को जरूरतमंदों को वस्त्र गर्म स्वेटर, जैकेट, लोअर, शर्ट, जूते-चप्पल, मोजे, दस्ताने महिलाओं व बच्चों के लिए सूट सलवार जैकेट आदि का वितरण करके इंसानियत की एक मिसाल कायम की। बदलाव फाउंडेशन के संचालक पीडी सिंह ने बताया कि उनकी टीम निरंतर पिछले कई वर्षों से यह कार्य कर रही है। हम उन जरुरतमदों तक पहुंचने का काम करते हैं जो वास्तव में ही वंचित रह जाते हैं। हम ऐसे लोगों तक पहुँचते हैं जिनके पास कोई नहीं पहुंच पाता है। उनको हम समय से उनकी जरूरत की चीजों को उपलब्ध कराते है। उनके इस अभियान में वार्ष्णेय महिला समिति की अध्यक्ष गीतांजलि वार्ष्णेय व उनकी पूरी टीम का विशेष योगदान रहता है। टीम आज कछला के कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों, साधू-संत और बिल्सी के कई गांवों में पहुंचकर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को वस्त्र व खाद्य सामग्री का वितरण किया। टीम में वालंटियर रजनी शर्मा, उपदेश सिंह, प्रियंका वार्ष्णेय, सुरजीत सिंह, अजीत कुमार, प्रिया सिंह, सीता गुप्ता, गोविंद, सृष्टि तोमर आदि का सहयोग रहा।