4:09 am Thursday , 1 May 2025
BREAKING NEWS

भारत की पहली मुस्लिम शिक्षिका थी फातिमा शेख- साजिया अली

भारत की पहली मुस्लिम शिक्षिका फातिमा शेख की पुण्यतिथि के अवसर पर जनहित सत्याग्रह मोर्चा और उसके सहयोगी संगठनों द्वारा आलिमा जनाब पब्लिक स्कूल लालपुल बदायूं में फातिमा शेख का संघर्ष और शिक्षा के क्षेत्र में आज की चुनौतियां विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया गोष्टी की अध्यक्षता मोर्चा की महिला विंग की अध्यक्ष शर्मिला रानी ने की गोष्ठी का संचालन चरन सिंह यादव ने कियाl गोष्ठी को संबोधित करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने कहा कि फातिमा शेख और सावित्री बाई फुले ने ना केवल महिलाओं की शिक्षा के लिए विपरीत परिर्थितियों में काम किया बल्कि उन्होंने सती प्रथा,बाल विवाह,जैसी कुरीतियों के खिलाफ और विधवाओं के पुनर्विवाह के लिए संघर्ष कियाl सभा को संबोधित करते हुए साजिया अली ने कहा की हमें फातिमा शेख के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेने की जरूरत है। इसके साथ आज के समाज में मौजूद कुरीतियों,भेदभाव और पूंजीवादी व्यवस्था के खिलाफ भी संघर्ष करने की जरूरत है।समाज में व्याप्त महिला हिंसा,गैर बराबरी, पुरुषप्रधान मूल्य मान्यताओं के विरुद्ध संघर्ष की जरूरत है।बिना किसी जातीय धार्मिक भेदभाव के हर किसी को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार,आवास की गारंटी हो ऐसे समाज की स्थापना की जरूरत है।बौद्ध महा उपासक डॉ.क्रांति कुमार ने कहा कि फातिमा शेख और सावित्रीबाई की कौमी एकता की मिसाल को सांप्रदायिकता वादी ताकते खत्म कर रही हैl दलितों,पिछड़ों,अल्पसंख्याको जोकि बहुसंख्यक लोगों में आते मैं आज भी शिक्षा से वंचित और बेरोजगार हैlपूंजीवादी लोगों के फायदे के लिए वर्तमान सरकारे तरह-तरह के कानून बना रही हैंl शिक्षा का निजीकरण कर शिक्षकों की संविदा पर भर्तियां की जा रही है। देश में शिक्षा का हाल आज भी बहुत गिरा हुआ है।तब बेहद जरूरी हो जाता है कि हमें इस दौर में फातिमा शेख के जीवन संघर्ष को आम जनता के बीच में ले जाना चाहिएlएड.आर पी त्यागी ने कहा की आज जरूरत है की फातिमा शेख और बहुजन नायकों के बताए रास्ते पर शिद्दत के साथ चला जाए।तभी हम उनके सपनों का भारत बना सकते है।संचालन कर रहे चरन सिंह यादव ने कहां की आज शिक्षा को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। ठेके की नौकरियां दी जा रही हैं। महिलाओं को यौन हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है। दहेज के लिए लड़कियों को जलाया जा रहा है। इन आज की चुनौतियां से निपटे बिना फातिमा शेख और फुले दंपति के सपनों का भारत नही बना सकते। कार्यक्रम के अंत में गोष्ठी की अध्यक्षता कर रही शर्मिला रानी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए फातिमा शेख के आदर्श पर चलने की अपील की lगोष्ठी को आलिमा जनाब पब्लिक स्कूल के मैनेजर वसीमअहमद,इं.हर्षवर्धन,आमिर अली सुल्तानी,एडवोकेट सुशील वाल्मीकि,गुड्डू,चिरंजी लाल एडवोकेट,परवेज,आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विचार गोष्ठी के विषय वस्तु पर चर्चा की कार्यक्रम में राजवीर सिंह शहाबुद्दीन,अकरम चौधरी, साजिया अली,अख्तर हुसैन, मुस्कान,हरि सिंह बौद्ध,इलमा, दिव्या,शान आदि मौजूद रहेl