3:13 pm Wednesday , 30 April 2025
BREAKING NEWS

कड़कड़ाती ठंड व कोहरे में सड़क का सफर असुरक्षित… ट्रेनों की देरी से यात्रियों को संकट

********* उझानी बदांयू 31 दिसंबर। कासगंज-बरेली रेलखंड के नगरिया सोरों के बीच लाईन पर मरम्मत का काम चलने से यात्रियों की समस्या बढ गई है। अधिकतर पेसेंजर ,एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट ट्रेनें निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही हैं।
इससे लोकल यात्रियों को ज्यादा परेशानी हो रही है। कोहरे में सड़क का सफर असुरक्षित होने के बाद भी उन्हें बरेली, मथुरा, कासगंज, काठगोदाम और शाहजहांपुर तक का सफर बस से करना पड़ रहा है।


सोमवार को को भी बरेली से कासगंज जाने वाली 5336 1-30 मिनट की देरी से 8-15 पर उझानी आई। कल टनकपुर मथुरा एक्सप्रेस ट्रेनें भी 40 मिनट विलंब से चल रही थीं। वही 5337 बरेली- कासगंज 30मिनट,5338 कासगंज -बरेली 35 मिनट, 15061 लालकुआं – कासगंज आदि ट्रेनें निर्धारित समय से 30 मिनट, से एक घंटा विलंब से चल रही थी।
इससे मथुरा कासगंज बरेली जाने वाले यात्रियों को कठिनाई झेलनी पड़ी। जिन्हें जरूरी कार्य से पहुंचना अनिवार्य था, उन्होंने सड़क मार्ग का सहारा लिया।——————————— उझानी के आर्यन, आदित्य वार्ष्णेय ने बताया कि उन्हें शाम 7 बजे तक उझानी पहुंचना जरूरी था। मगर ट्रेन एक घंटा मकरंदपुर पर खडी रही इससे वह उझानी 8-15 पर पहुंचे। ———————- ———————–*—- रेलवे स्टेशन पर मौजूद सोनू राठौर ने बताया कि उन्हें मथुरा जाना है डेढ घंटे से ट्रेन का इंतजार कर रहे है।——————-**——


कुछ यात्री शेखूपुर, सोरों ,कछला, नगरिया, बदायूं, बितरोई प्रतिदिन सफर करने वाले लोकल यात्रियों का कहना है कि आए दिन ब्लॉक की वजह से ट्रेनों के संचालन में दिक्कत आ रही है। रेलवे को इस बारे में गोर करना चाहिए।————————- राजेश वार्ष्णेय एमके।