*भाई मोहन सिंह*
(*30.12.* 1917 – 27.03.2006)
*भाई मोहन सिंह (Bhai Mohan Singh) भारत के प्रख्यात उद्योगपति थे। वह दिग्गज दवा कम्पनी ‘रैनबैक्सी’ के संस्थापक थे, जिसे भारत की पहली फार्मास्युटिकल बहुराष्ट्रीय कंपनी होने का गौरव प्राप्त है। भारत के महान उद्यमियों में से एक भाई मोहन सिंह को भारतीय दवा उद्योग के जनक के रूप में जाना जाता है। राष्ट्र के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री से अलंकृत किया गया था। साल 2005 में देश के सर्वोच्च पुरस्कार पद्म विभूषण के लिए भी भाई मोहन सिंह को नामांकित किया गया। रैनबैक्सी की शुरुआत भाई मोहन सिंह के चचेरे भाई रणजीत सिंह और गुरबक्स सिंह ने की थी। रैनबैक्सी का नाम रंजीत और गुरबक्स के नामों का मिश्रण था।*