।******* दुकानदारों से प्लास्टिक पोलीथीन प्रयोग ना करने की की अपील।—————————— उझानी बदांयू 28 दिसंबर। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल के निर्देश पर ईओ अब्दुल शबूर के निर्देशन में प्लास्टिक की पोलीथीन जब्ती अभियान चलाकर दुकानदारों से 10 किलो पोलीथीन व एक हजार का जुर्माना बसूल किया। वही सभी से प्लास्टिक यूज ना करने को भी जागरूक किया। नगर के स्टेशन रोड, बदायूं रोड, सब्जी मंडी में ईओ अब्दुल शबूर व सफाई निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी ने परचून विक्रेता व फल एवम् सब्जी विक्रेताओं से अभियान के तहत 10 किलो प्लास्टिक की थैली व एक हजार जुर्माना बसूल करते हुए सभी कै चेतावनी दी कि आगे से ऐसा ना करें वर्ना जुर्माना अधिक बसूला जाऐगा। राहगीरों को भी प्लास्टिक की पोलीथीन में सामान ना लेने की कर्मचारियों में बिकेश कुमार ने अपील की कहा कि सभी को जागरूक होना होगा क्योंकि प्लास्टिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।————————- राजेश वार्ष्णेय एमके
