11:18 am Monday , 21 April 2025
BREAKING NEWS

कादरचौक पुलिस द्वारा गिरफ्तार

कादरचौक पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 01 अदद तमन्चा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर जिला कारागार भेजा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियानों के अन्तर्गत आज दिनांक 27.12.2024 को थाना कादरचौक पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग एक व्यक्ति नितिन कुमार पुत्र नरेश चन्द्र नि0 ग्राम सकरी कासिमपुर, थाना कादरचौक, जनपद बदायूँ को मय अवैध शस्त्र 01 तमन्चा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस 315 बोर के गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-360/2024 धारा 3/25 (1-B)(a) A.Act पंजीकृत कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश कर जिला कारागार भेजा गया।
गिरफ्तार अभि0 का नाम व पता-
अभियुक्त नितिन कुमार पुत्र नरेश चन्द्र उम्र 23 वर्ष नि0 ग्राम सकरी कासिमपुर, थाना कादरचौक, जनपद बदायूँ।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान-
27.12.2024, समय 12.22 बजे घटना स्थल भदरौलिया तिराहा दूरी 10 कि0मी0, थाना कादरचौक, जनपद बदायूँ ।
बरामदगी का विवरण-
01 अद्द तमन्चा 315 बोर मय 01 अद्द कारतूस 315 बोर नाजायज ।
अपराधिक इतिहासः-
1) मु0अ0सं0- 360/2024 धारा 3/25(1-B)a A Act, थाना कादरचौक, जनपद- बदायूँ।
2) मु0अ0सं0- 358/2024 धारा 303(2)/317(2) BNS, थाना कादरचौक, जनपद- बदायूँ।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1.व0उ0नि0 कमलेश सिंह, थाना कादरचौक, बदायूँ ।
2.उ0नि0 हरिओम सिंह, थाना कादरचौक, बदायूँ ।
3.कां0 77 रमेश गंगवार, थाना कादरचौक, बदायूँ ।
4.कां0 1277 कपिल कुमार, थाना कादरचौक, बदायूँ ।
5.कां0 1721 नवीन कुमार, थाना कादरचौक, बदायूँ ।