12:26 am Thursday , 1 May 2025
BREAKING NEWS

पालिका चेयरमैन ने लंच बाद ऑफिस में छापा मारा, चार का वेतन काटा, एक का वेतन रोका

पालिका चेयरमेन ने लंच बाद गायब कई कर्मचारी पकड़े,की कार्रवाई

पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने लंच बाद 3.10 बजे ऑफिस में छापा मारा,कर्मचारी मिले गायब

चेयरमैन आई एक्शन मोड़ में,आक्रमक तेवर से मचा हड़कंप

पालिका अध्यक्ष ने गौवंश पशुओं को खिलाया चारा।

बदायूँ। नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने आज अचानक लंच के बाद दोपहर 3.10 बजे ऑफिस में छापा मारा,ऑफिस से नदारद कई कर्मचारियों को पकड़ा। ऑफिस से गायब चार कर्मचारियों का वेतन काटा और एक कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। इधर पालिका अध्यक्ष ने गौशाला में जाकर हरा चारा, सब्जी और गुड़ खिलाया।

नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा को कुछ दिनों से शिकायतें मिल रही थी। कि कुछ कर्मचारी लंच के बाद ऑफिस से गायब हो जाते है,घर जाते फिर वापस लौट कर नही आते। इसलिये पालिका चेयरमैन ने आज अचानक ऑफिस में छापा मारा।

3-10 बजे के औचक निरिक्षण में अनुपस्थित होने पर शरीफ, साहिर , मानसरोवर, अफसर का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया। दैनिक कार्य पंजिका में इन्द्राज नही होने के कारण नो वर्क नो पे के आधार पर लिपिक महेश बाबू के वेतन रोकने के निर्देश दिये है।

नगर पालिका चेयरमैन ने कर्मचारियों के लिए एक आदेश जारी किया है। इसमे कहा है कि अब कार्यालय अवधि में किसी भी कार्य,राजस्व वसूली के कार्य से बाहर जाते है तो सम्पूर्ण विवरण भृमण रजिस्टर में इंद्राज करके कार्यालय से जाएंगे।भृमण रजिस्टर में आने जाने का समय व कार्य व उद्देश्य का विवरण भरना अनिवार्य होगा। कार्यालय व फील्ड में किए गए काम का प्रतिदिन का कार्य का दैनिक रजिस्टर में इंद्राज करना भी अनिवार्य है।उन्होंने कहा है इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए।
उन्होंने अपने एक औऱ आदेश में कहा है कि कोई भी कर्मचारी बगैर लिखित अनुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जाएगा। आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इधर नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने नगर पालिका की गौशाला में जाकर गायों को हरा चारा और सब्जी खिलाई। और कर्मचारियों को सभी गोवंशों की सही से देखभाल करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर पालिका के सभासद गिरीश शुक्ला, सभासद अबरार, सभासद आशीष कश्यप, सभासद मनोज कश्यप, सभासदपति मनोज चंदेल आदि मौजूद थे।