पालिका ने शुरु किया ई-रिक्शों पंजीकरण, मची खलबली
बिल्सी। नगर में लग रहे जाम की समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने ई-रिक्शा के पंजीकरण शुरू कर दिया है। जिससे लोगों को जाम से निजात मिलेगी। साथ ही ई-रिक्शा द्वारा होने वाली घटनाओं के संबंध में समय पर सही जानकारी भी हो सकेगी। आज पहले दिन यहां 31 ई-रिक्शा चालकों का पालिका में शुल्क जमा कर पंजीकरण किया गया। जिसके लिए पालिका ने सौ रुपए प्रति माह इसका शुल्क रखा है, पालिका में जमा करना होगा। इस अभियान से चालकों में खासा हड़कंप मच गया है। ईओ वेदप्रकाश यादव ने बताया कि नगर में लगातार ई-रिक्शों की संख्या में वृध्दि होती जा रही है। जो नगर के मुख्य बाजार में जाम की स्थिति पैदा कर रहे है। अब पालिका ने इनका पंजीकरण शुरु कर दिया है। इससे पालिका की आय में भी वृध्दि हो सकेगी। जिनके लिए नगर में रुकने के लिए स्थान भी निर्धारित किया जाएगा। ताकि नगर में लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को मु्क्ति मिलेगी। साथ ही इनसे होने वाली किसी तरह घटनाओं की आसानी से जानकारी हो सकेगी। इनके पंजीकरण के लिए पालिका ने एक अप्रेल 2024 से सौ रुपए प्रति माह शुल्क रखा है। जिनको जमा कर पंजीकरण हो सकेगी। नगर में कोई भी ई-रिक्शा बगैर पंजीकरण के नहीं चल सकेगा। पहले दिन नगर पालिका में 31 लोगों ने अपने ई-रिक्शा का पंजीकरण कराया है।