8:31 am Wednesday , 30 April 2025
BREAKING NEWS

संत का जन्म विश्व कल्याण के लिए होता है:निराला

संत का जन्म विश्व कल्याण के लिए होता है:निराला

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में प्राथमिक स्कूल के निकट मैदान पर चल रही शिव महापुराण कथा आचार्य संत श्री निराला महाराज ने कहा है कि शिवलिंग पर चढ़ाया गया एक लोटा जल और एक बेलपत्र सारे दुखों का नाश करता है। बेलपत्र में योग और शिव शक्ति है। एक बेल पत्र का दान सवा मण सोना दान करने से भी हजारों गुना बड़ा है। बेल पत्र सभी बीमारियों की औषधि है। शिव के प्रति अटूट आस्था होनी चाहिए। उन्होने कहा कि संत का जन्म विश्व कल्याण के लिए होता है। जो सच्चे मन से शिव का स्मरण करता है उसके सारे संकट दूर हो जाते हैं। माता-पिता, संत, गुरुजन और भगवान के भक्त की पहचान उसके जीते जी नहीं होती उसके जाने के बाद पता चलता है कि जीवन में उनका क्या महत्व था। संत और वसंत एक जैसे हैं, संत के जीवन में आने से जीवन बदलता है तो वसंत के आने से प्रकृति बदलती हैं। जो समय भक्ति में दिया जाता है वह कभी नहीं व्यर्थ नहीं जाता, उसका लाभ जरूर मिलता है। इस मौके पर अंकित शर्मा, मुनेंद्र शर्मा, महेंद्र शर्मा, राजेश गुप्ता, रमेश चंद शर्मा, मंजू शर्मा, विकास शर्मा, जगमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।