3:19 pm Saturday , 1 February 2025
BREAKING NEWS

जिला विज्ञान क्लब बदायूं के तत्वावधान में वैज्ञानिक व्याख्या कार्यक्रम संपन्न

जिला विज्ञान क्लब बदायूं के तत्वावधान में विज्ञान लोकप्रिय करण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत अंधविश्वासों के विरुद्ध चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या कार्यक्रम संपन्न करवाया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं की छात्रा इला पटेल प्रथम, कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज नगला के छात्र कृष्ण अवतार द्वितीय एवं केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की छात्रा कृपा सैनी तृतीय स्थान पर रही।
पोस्टर प्रतियोगिता में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की छात्रा प्रशंसा गुप्ता एवं नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा अक्सा प्रथम, शीतल श्रीवास्तव द्वितीय एवं सबी मसरा तथा श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के रजत प्रजापति तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं की छात्रा आरती श्रीवास्तव प्रथम राजा राम महिला इंटर कॉलेज बदायूं की छात्रा वैष्णवी पटेल द्वितीय विद्यावती वैदिक कन्या इंटर कॉलेज बदायूं की छात्रा रचना एवं चांदनी तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने पुरस्कृत किया एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। जिला विज्ञान क्लब संभल के समन्वयक एवं चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या करने वाले श्री राजू यादव ने प्रयोग प्रदर्शन के माध्यम से विभिन्न चमत्कारों की वैज्ञानिक व्याख्या प्रस्तुत की। इस अवसर पर विशेषज्ञ शिवम सक्सेना ने वैज्ञानिक व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सर्व श्री निवेश पटेल,हरी बाबू सक्सेना, अरुण मिश्रा, सुरेंद्र कुमार ,श्रीमती हेमा मेहता, निर्मला, रिंकी, मोनिका सक्सेना, महापारा, हिमांशु सक्सेना , शैलेंद्र बत्राआदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने किया और बताया की दिनांक 26 नवंबर 2024 को पुलिस मॉडर्न स्कूल बदायूं में स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वास्थ्य विषय पर भाषण पोस्टर एवं विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा जिसमें जनपद की सभी शिक्षण संस्थाओं के कक्षा 6 व इससे ऊपर की कक्षाओं की विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। विजेताओं को जिला विज्ञान क्लब की ओर से पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।