बदांयू में कल से सर्दी के सीजन का पहला कोहरा नजर आया तो लोगों को ठंड का अहसास हुआ। वहीं कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। हाईवे पर वाहन लाईट जलाकर रेंगते नजर आए।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में माैसम ने अचानक से करवट ली है। यहां बुधवार को सीजन का पहला कोहरा दिखाई दिया तो लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। जिले में कल सुबह से छाए सीजन के पहले घने कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा। इससे लोगों को सड़कों पर वाहन चलाने में काफी परेशानी हुई।
बदांयू दिल्ली, बरेली मथुरा हाईवे, पर कोहरे के कारण सुबह करीब 9 बजे तक दृश्यता बहुत कम रही। इस दौरान वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगी और वाहन हाईवे पर रेंगते हुए चले। कोहरा छाने से दिन के तापमान में भी गिरावट आई।
बुधवार रात से सुबह तक अचानक ही घना कोहरा छा गया। मौसम में अचानक आए बदलाव को देखकर लोग हैरान हो गए। कोहरा पड़ने के कारण ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। लोगों ने अपने अपने गर्म कपड़े निकाल कर पहनना शुरू कर दिया।
—–*——-*-
हाइवे पर सफेद पट्टी दोबारा खींचने की उठाई मांग
वाहन चालकों ने कहा कि अब आने वाले समय मे कोहरा बहुत पड़ेगा इससे हादसे की आशंका बनी रहती है हाईवे पर धुंधली हो चुकी सफेद पट्टी दोबारा से खींचने की मांग रखी, जिससे वाहन चालकों को वाहन चलाने में परेशानी न हो l
———————— राजेश वार्ष्णेय एमके।