उझानी बदांयू 2 नवंबर। प्रखर बाल संस्कारशाला के श्री नारायणगंज स्थित कैंप कार्यालय पर गोवर्धन पूजा की गई। भगवान श्री कृष्ण को गाय के दुग्ध से बनें मिष्ठान का भोग लगाया गया। अक्षत, पुष्प, रोली, चंदन और नारियल अर्पित किया। भजन कीर्तन हुए। इस मौके पर आरती शर्मा, सौम्या शर्मा, रीना शर्मा, दीप्ति शर्मा आदि मौजूद रहे।