2:39 pm Wednesday , 30 April 2025
BREAKING NEWS

झोपड़ी में रंजिशन लगाई आग, पुलिस से लगाई गुहार

झोपड़ी में रंजिशन लगाई आग, पुलिस से लगाई गुहार

बिल्सी। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव लहरा आसदुल्लापुर में कुछ लोगों ने एक महिला की झोपड़ी में रंजिशन आग लगा दी। जिससे उसका सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर की है। गांव निवासी पीड़िता नरगिस ने थाना पुलिस एवं सीएम पोर्टल की शिकायत में कहा है कि वह रात को अपने घर में सो रही थी। तभी गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिशन उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। जिससे उसका सारा सामान आग में चल कर नष्ट हो गया। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने इसकी जांच शुरु कर दी है। वही पीड़िता ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है।