1:23 am Wednesday , 26 February 2025
BREAKING NEWS

बुखार से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बुखार से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बिल्सी। क्षेत्र गांव दिधौनी में एक 20 वर्षीय युवक की बुखार से मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के मुताबिक गांव दिधौनी निवासी राजेंद्र सिंह का 20 वर्षीय पुत्र लोकेश कुमार को पांच-छह दिन पहले उसे बुखार आया था। जिसके बाद परिवार के लोगों ने पहले गांव और उसके बाद बिल्सी नगर में निजी चिकित्सक यहां उपचार कराया। जहां कोई सुधार न होने पर उसे सहसवान इलाज कराया, यहां भी कोई उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी बीती शुक्रवार की शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। लोकेश कुमार की मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है।