> मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाने पर 12 मुख्य आऱक्षियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा कंधों पर नये पद के स्टार लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
> ज्येष्ठता के आधार पर निम्नलिखित मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस को उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर पदोन्नति हेतु उपयुक्त पाये जाने एवं पुलिस महानिदेशक, उत्त प्रदेश के अनुमोदनोपरान्त उनके वर्तमान नियुक्ति स्थान पर ही उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है।
1, मु0आरक्षी कृष्ण सिंह यादव डायल-112, 2- मु0आरक्षी अजयपाल सिंह थाना कोतवाली,
3- मु0आरक्षी रांम खेलावन पुलिस लाइन, 4- मु0आरक्षी हरदेश कुमार पुलिस लाइन
5- मु0आरक्षी औसाफ अली डायल 112, 6- मु0आरक्षी रमेश चन्द्र थाना उघैती
7- मु0आरक्षी बदन सिंह थाना बिनावर, 8- मु0 आरक्षी मुनेश कुमार थाना दातागंज
9- मु0आरक्षी सहदेश सिंह चौहान पुलिस लाइन , 10- मु0आरक्षी अशोक कुमार पाण्डेय थाना उझानी
11- मु0आरक्षी महेश कुमार पुलिस लाइन, 12-मु0 आरक्षी कमलेश कुमार पाल डायल-112 जनपद बदायूँ ।
जनपद बदायूँ में नियुक्त उपरोक्त 12 मुख्य आरक्षी को वरिष्ठता के आधार पर पुलिस उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर आज दिनांक 25-10-.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0बृजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर वर्दी पर स्टार लगाकर बधाई देते हुये उत्साहवर्धन किया गया तथा उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गयी,इसके साथ ही नए दायित्वों को पूरी लगन व निष्ठा के साथ निर्वहन करने के दिशा-निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री के0के0 सरोज व अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमित किशोर श्रीवास्तव व अन्य पुलिस अधीकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।