9:55 pm Tuesday , 25 February 2025
BREAKING NEWS

वेदामऊ विद्यापीठ नेकपुर में भारतीय मजदूर संघ जनपद बदायूँ द्वारा जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया

आज दिनांक 20 अक्टूबर 2024 को स्थानीय वेदामऊ विद्यापीठ नेकपुर में भारतीय मजदूर संघ जनपद बदायूँ द्वारा जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवदत्त शर्मा ने की व मुख्य अतिथि आर पी सिंह जी विशेष आमंत्रित सदस्य भारतीय मजदूर संघ यूपी रहे।
सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष देवदत्त शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार जौहरी, मंत्री सचिन कुमार टांक, उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, रूपेंद्र पटेल, महेंद्र सिंह यादव, हिमालय कुमार, उपमंत्री कृष्ण मुरारी लाल, सुनीता मौर्य, अमित सिंह, ऋषभ कुमार, कोषाध्यक्ष नन्द राम शर्मा, प्रचार मंत्री अशोक साहू, कार्यालय मंत्री राकेश सक्सेना, कार्यकारिणी सदस्य मुनेंद्र सक्सेना, काशीनाथ वर्मा, संजीव जौहरी, हेमंत कुमार