कलेक्ट्रेट में स्थित वकील के चेंबर नंबर 79 में चार लोगों ने क्लाइंट और वकील पर हमला किया, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के कलेक्ट्रेट में स्थित चेंबर नंबर 79 में वकील मनोज कुमार सिंह 4 बजे के आसपास अपने क्लाइंट से बात कर रहे थे। तभी विपक्षी पार्टी के चार लोगों ने उनके क्लाइंट और उन पर हमला बोल दिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दिया है। फिलहाल इस मामले में वकील ने थाने में तहरीर दी है।
