12:41 pm Tuesday , 25 February 2025
BREAKING NEWS

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सैनी की पत्नी के आकस्मिक मृत्यु पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे ओमकार सिंह

बदायूं,कुंवरगांव ,15 सितंबर 2024 कुवंरगांव नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सैनी की पत्नी सुनीता सिंह के आकस्मिक मृत्यु पर आज उनके घर पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल उनकी पत्नी को श्रद्धांजलि देने एवं शांति सांत्वना देने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में पहुंचा कांग्रेस का अध्यक्ष ओमकार सिंह ने नगर अध्यक्ष सैनी एवं उनके पुत्रों व बेटी को सत्वांना देते हुए कहा कि अचानक हृदय गति से सुनीता जी का स्वर्गवास हुआ है भगवान आपको इतना बड़ा दुख देने की शक्ति दे और आपके इस दुख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार आपके साथ है। कांग्रेस हाईकमान की ओर से भी आपको सत्वांना पत्र अवश्य आएगा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप , बदायूं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असरार अहमद,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव, इगलास हुसैन, संयुक्त सचिव महेंद्र पाल ने भी परिवार को सत्वांना दी।