10:33 am Saturday , 1 February 2025
BREAKING NEWS

यूपी पुलिस परीक्षा -26 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

। *****कल से शुरू होगी परीक्षा***//***
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 20 अगस्त 2024 को 23 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिया है। यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त 2024 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।
26 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के अभ्यर्थी होंगे शामिल।
उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 23 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। शुक्रवार से शुरू हो रही इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ 26 राज्य और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, यूपी के अलावा, अन्य राज्यों के करीब 6,30,481 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।

इस परीक्षा में मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत 26 राज्यों के कैंडिडेट शामिल होंगे। यूपी के बाद बिहार के अभ्यर्थी इस परीक्षा में सबसे ज्यादा संख्या में शामिल होंगे। देखें किस राज्य से कितने अभ्यर्थी होंगे शामिल।
बिहार के 2,67,296
मध्य प्रदेश 98,400
राजस्थान 97,276
हरियाणा 74,767
दिल्ली 42,260
झारखंड 17,112
उत्तराखंड 14,627
पश्चिम बंगाल 5512
पंजाब 3404
महाराष्ट्र 3151 अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के विभिन्न सेन्टरों पर कल से सिपाही परीक्षा देंगे।