10:28 pm Monday , 24 February 2025
BREAKING NEWS

आश्रम में महिलाओं ने मनाया तीज महोत्सव, हुई कई प्रतियोगिता

आश्रम में महिलाओं ने मनाया तीज महोत्सव, हुई कई प्रतियोगिता

बिल्सी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नगर के मोहल्ला संख्या एक टीचर्स कॉलोनी स्थित केंद्र पर बीती बुधवार की शाम यहां महिलाओं ने हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। महिलाओं की कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें उन्होने काफी बढ़़-चढ़कर हिस्सा लिया। नीबू दौ़ड़ प्रतियोगिता में राजेश कुमारी ने पहला, प्रीति माहेश्वरी ने दूसरा स्थान पाया। वहीं फैंशन शो में पूजा वाष्र्णेय ने पहला और संगीता यादव ने दूसरा स्थान पाया। खो-खो में नीलम माहेश्वरी अव्वल रही। केंद्र की प्रभारी बीके ऊषा ने यहां आई सभी बहनों को तीज पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कहा कि हरियाली तीज भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित पर्व है। शास्त्रों के अनुसार देवी पार्वती ने कई जन्मों तक भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की। उसी के प्रतीक के रूप में प्रतिवर्ष हरियाली तीज मनाई जाती है। उक्त पर्व महिलाओं के जीवन में खुशी लेकर आता है। इस मौके पर बीके कुसुम, नीलम, अखिलेश, खुशबू, शिवांगी आदि मौजूद रही।