9:05 pm Monday , 24 February 2025
BREAKING NEWS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा थाना बिल्सी, इस्लामनगर व उघैती का आकस्मिक निरीक्षण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा थाना बिल्सी, थाना इस्लामनगर व थाना उघैती का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

आज दिनांक 06/07-07-2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा रात्रि में थाना बिल्सी, थाना इस्लामनगर व थाना उघैती का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। थाना बिल्सी पर प्रभारी निरीक्षक श्री विजेन्द्र सिंह मय कार्यालय कर्मचारीगण, थाना इस्लामनगर पर प्रभारी निरीक्षक श्री हरेन्द्र सिंह मय कार्यालय कर्मचारीगण तथा थाना उघैती पर थाना प्रभारी उ0नि0 नाजीर अली मय कार्यालय स्टाफ के मौजूद मिले । महोदय द्वारा थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, हवालात, मालग्रह, बैरक, आदि का निरीक्षण किया गया। बैरक/परिसर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। सीसीटीएऩएस पर तैनात पुलिस कर्मी से आईजीआरएस शिकायतों के बारे में पूछा गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। थाना पर आगन्तुको के लिये उचित व्यवस्था एवं समस्याओ का त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। महिला हेल्प डेस्क अभिलेख, महिला बीट अभिलेख, अपराध रजिस्टर व जीडी को चैक किया गया। महिला हैल्प डैस्क पर आने वाली आवेदिका/पीड़िता का नाम, पता, मो0नं0 एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या के निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान का विवरण उल्लेखित करने के संबंध में जानकारी दी गयी एवं इसी प्रकार कम्प्यूटर में भी उल्लेख किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। थाने के अभिलेखो का निरीक्षण करते हुए अभिलेखो के बेहतर रख-रखाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। रात्रि बीट ड्यूटी के दौरान बाजार, सर्राफा दुकान, चोराहों गली नुक्कड़ों आदि पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने तथा थाना क्षेत्र में सतर्कतापूर्ण भ्रमणशील रहने तथा पुलिस की सक्रियता बनाये रखने एवं नियमित रूप से बैंक चैकिंग, एटीएम चैकिंग, मुख्य चौराहों/ मुख्य सड़क/ढाबों/ होटल/ बस स्टैंड/पेट्रोल पंप एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर चेकिंग तथा रात्रि गश्त करने तथा आम जनता से अच्छा व्यवहार करने व सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को कायम रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। तथा महोदय द्वारा डायल 112 पीआरवी 1315 को अम्बियापुर चौराहा के पास चैक किया गया जिस पर कमान्डर हे0का0 जहांगीर मय चालक के सतर्क पाये गये एवं कस्बा बिल्सी चीता गश्त में मामूर का0 1284 मनोज कुमार मय हमराह हो0गा0 अवधेश कुमार के ड्यूटी पर गश्त करते हुए पाये गये तथा रात्रि ड्यूटी पर तैनात मिले पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।