बिसौली के पूर्व चेयरमैन अशोक वार्ष्णेय हुए भाजपाई, सैकड़ों ने सपा-बसपा से किया किनारा
मोदी की योजनाओं व सिद्धातों से प्रेरित होकर भगवाई हुआ पटेल समाज
लगातार जारी है भाजपा की सदस्यता लेने का सिलसिला
07 मई सपा रह जायेगी परिवारवादी पार्टी :- दुर्विजय सिंह शाक्य
बदायूँ :- लोकसभा चुनाव में संभ्रात लोगों समेत आम से लेकर खास तबके के लोगो का भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने का सिलसिला जारी है। बुधवार को बिसौली समेत सदर विधानसभा के तमाम लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए मोदी, योगी, लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य में भरोसा जताया।
भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, लोकसभा प्रभारी महाराज सिंह, विधानसभा प्रभारी धीरेंद्र सिंह धीरु भैया की मौजूदगी में बिसौली विधानसभा के कस्बा बिसौली नगर पालिका परिषद से चेयरमैन रहे अशोक वार्ष्णेय, पूर्व प्रत्याशी मोहित महाजन उर्फ मोनू, राजाबाबू वार्ष्णेय, अमित रस्तोगी, वीर सिंह शाक्य, ढांकनलाल कोरी, भानु प्रकाश मौर्य, भास्कर उपाध्याय, जगदीश पाठक, मंगलराय वाल्मीकि, श्रीकृष्ण गोपाल, यश शाक्य आदि सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इससे पहले इनमें कुछ लोग समाजवादी पार्टी तो कुछ बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस में शामिल थे। लेकिन अपने समर्थकों के साथ इन्होंने अब भाजपा का दामन थामा है।
इधर, कई ग्राम प्रधानों व पूर्व प्रधानों ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले ये सभी लोग समाजवादी पार्टी में शामिल थे लेकिन भाजपा की रीतियों-नीतियों को देखकर इन सभी ने सपा छोड़ने का मन बना लिया।
पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा हरप्रसाद सिंह पटेल के आवास पर लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य की मौजूदगी में बरातेगदार गांव के प्रधान देवपाल सिंह समेत बाबट गांव के पूर्व प्रधान जमुना सिंह पटेल ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी ने बताया कि सपा में रहने के दौरान ये सभी घुटन महसूस कर रहे थे। क्योंकि जनप्रतिनिधि जाति या धर्म की राजनीति नहीं करते। जबकि सपा में रहते है वर्ग विशेष को प्रोत्साहित करने को प्रेरित किया जा रहा था। जो हमें गंवारा नहीं था। इसलिए सुरक्षित राष्ट्र व सुरक्षित समाज की आस को लेकर भाजपा में शामिल हुए हैं। दुर्विजय सिंह शाक्य ने इन सभी का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। साथ ही पीएम मोदी की योजनाओं का संदेश जन-जन पहुँचाने का आवाहन किया।
इस मौके पर मोंगर गांव के राजीव पटेल, पूर्व अध्यापक सुभाष पटेल, विजय पटेल, अमरपाल, देवराज सिंह पटेल के अलावा भरकुइयां गांव के उमेश पटेल, बरातेगदार गांव के योगेंद्र पटेल, मधुवन कालोनी निवासी संजीव पटेल, आमगांव के कल्याण पटेल व रोहिताश पटेल समेत सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।