9:05 pm Monday , 24 February 2025
BREAKING NEWS

अलविदा की नमाज तैयारियां पूरी, पुलिस अलर्ट

बिसौली। जमात-उल- विदा को लेकर मस्जिदों में तैयारियां शुरू हो गई है। अलविदा की नमाज शुक्रवार को अदा की जाएगी। नगर की सभी मस्जिदों में नमाज का समय घोषित कर दिया गया है। नमाजियों की संख्या एवं गर्मी की वजह से मस्जिदों में टैंट आदि की व्यवस्था की गई है।
नगर में मुख्य नमाज दोपहर डेढ़ बजे सोमवार बाजार वाली जमा मस्जिद में अदा की जाएगी। मस्जिद बिलाल में भी डेढ़ बजे ही नमाज अदा की जाएगी। मदीना मस्जिद में 12:50 पर नमाज अदा की जाएगी। मुस्तफा मस्जिद में एक बजे और इब्राहिम खान वाली मस्जिद में 1:20 पर नमाज अदा की जाएगी। खानकाह बाली मस्जिद में तीन बजे सराय बाली बड़ी मस्जिद में दो बजे वही नफीस मस्जिद में 1:05 पर नमाज अदा की जाएगी।