10:06 am Tuesday , 25 February 2025
BREAKING NEWS

विद्यालय का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चुरा ले गए

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिंडोल स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीती सोमवार की रात अज्ञात चोर रसोईघर का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चुराकर ले गए। जिसकी सूचना प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार जैन और ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को स्कूल की छुट्टी के बाद ताला लगाकर सभी स्टाफ अपने-अपने घर को चला गया। आज गांव के लोगों ने स्कूल की रसोईघर का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना ग्राम प्रधान और स्कूल के प्रधानाध्यापक को दी। जिसके बाद इन लोगों ने देखा रसोईघर में रखे दो एलपीजी सिलेंडर गायब थे। साथ ही उसका ताला भी टूटा पड़ा था। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसपर पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।